साउथ अफ्रीका के पूर्वी केप राज्य में एक बर्थडे पार्टी में घुसकर दो अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक दो हमलावर अचानक पार्टी में घुस आए और अंधाधुन गोलियां बरसाने लगे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बर्थडे पार्टी पर गोलीबारी, 8 लोगों की मौत।
