अमेरिका में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे केंटकी प्रांत के शहर लुइसविले के ओल्ड नेशनल बैंक में एक अज्ञात बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हुई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार 23 वर्षीय अज्ञात बंदूकधारी की गोलीबारी में गवर्नर के करीबी दोस्त की भी मृत्यु हुई। बंदूकधारी उसी बैंक का पूर्व कर्मचारी था। हमलावर की पहचान कॉनर स्टर्जन के रूप में हुई हैं।