पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली मुसीबत में फंस गए हैं। उनकी पत्नी एंड्रिया ने मारपीट के आरोप लगाये है और मुंबई के बांद्रा पुलिस्ट स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पत्नी का आरोप है कि विनोद कांबली ने शराब के नशे में उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, हालांकि अभी तक पुलिस की तरफ से कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ एफआईआर दर्ज।
