बेल्जियम में सड़कों पर उतरे किसान।


Farmers took to the streets in Belgium

यूरोपीय देशों में वर्तमान में किसान विरोध प्रदर्शनों की चर्चा हो रही है। गुरुवार को बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में किसानों ने सड़कों पर उतरकर शहर की कई सड़कों पर जाम लगा दिया। किसानों ने ट्रैक्टर्स का इस्तेमाल करके पूरे शहर में मार्च किया और सड़कों पर अंडे और पत्थर भी फेंके। ट्रैक्टर्स के साथ किसानों का काफिला गुरुवार तड़के बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पहुंचा। मार्च के दौरान कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen