उत्तर प्रदेश के आगरा में चिकित्सकीय संस्थानों के डॉक्टरों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा उजागर हो गया है। कई अस्पतालों पैथोलॉजी लैब में एक ही डॉक्टर के नाम पंजीकृत मिले हैं। 15 ऐसे डॉक्टरों की स्वास्थ्य विभाग ने पहचान कर ली है। जिनके नाम से कुल 449 अस्पताल मिले हैं। यह अस्पताल आगरा सहित आसपास के कई जिलों में शामिल हैं। 2023-24 के लाइसेंस नवीनीकरण 1269 चिकित्सकीय संस्थानों के लिए ऑनलाइन किया जा रहा है। कई अस्पताल पूर्णकालिक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक डॉक्टर केवल एक ही अस्पताल में पूर्णकालिक सेवाएं दे सकता है। लेकिन यहां पर डॉ. मनीष कुमार वार्ष्णेय के नाम से 65 अस्पताल, डॉ. राजेश कुमार के नाम से 52 और डॉ. अशोक कुमार के नाम से 37 अस्पताल पंजीकृत मिले हैं। सरकार द्वारा अब इस मामले की जांच की जा रही हैं।
चिकित्सकीय संस्थानों के डॉक्टरों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा।
गोरखपुर के CCTV व्यवसायियों का दल ADITI INFOTECH के नेतृत्व में थाईलैंड रवाना।
हरेंद्र यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। मांझी के मुबारकपुर की घटना।
पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है साइक्लोन वायॅपर जॉय।
स्कूल ब्लॉक शकरपुर में सरस्वती पूजा धूम धाम से मनाई गयी।
दिव्या भारती 21 फिल्में कर टॉप एक्ट्रेस बनीं थीं।
आरएसएस मुख्यालय को उड़ाने की धमकी।
थाईलैंड टूर से लौटे गोरखपुर के सीसीटीवी व्यवसाई। हाई फोकस को दिया धन्यवाद।
Add DM to Home Screen