RBI ने चौथी बार रेपो दर को 6.5% पर बरकरार रखा है। याने कि EMI में कोई वृद्धि नहीं होगी। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के फैसलों की घोषणा की, जिसमें यह निर्णय शामिल है। कई महीने से ब्याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग 4 अक्टूबर को आरंभ हुई थी और इसमें यह निर्णय लिया गया है। पिछली बार फरवरी 2023 में RBI ने रेपो दर को 6.5% पर बढ़ाया था, जिसके बाद से कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।