ओडिशा के पारादीप पोर्ट से 220 करोड़ के ड्रग्स जब्त।


Drugs worth Rs 220 crore seized from Paradip Port in Odisha.

शुक्रवार को सीमा शुल्क अधिकारियों ने ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में स्थित पारादीप बंदरगाह पर एक कंटेनर जहाज से 22 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 220 करोड़ रुपए बताई जा रही है। सीमा शुल्क सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात को इंडोनेशिया से यह मालवाहक जहाज पारादीप पहुंचा, जो डेनमार्क जाने वाला था। उस समय जहाज में लगभग 25 चालक दल के सदस्य मौजूद थे, लेकिन एजेंसी अब तक तस्कर का पता नहीं लगा सकी है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen