भाजपा नेताओं के खिलाफ फर्जी दावे कर बुरे फंसे डीके शिवकुमार, कोर्ट ने दिया FIR का निर्देश।


DK Shivkumar, a bad trapped by making fake claims against BJP leaders, the court directed the FIR.

कर्नाटक के बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने हाई ग्राउंड थाने के प्रभारी को उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार सहित कांग्रेस की राज्य इकाई के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख बी.आर. नायडू के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 156 (3) के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। खबर के अनुसार, हाल ही में भाजपा नेताओं ने वर्ष 1992 के कार सेवको की गिरफ्तारी को लेकर एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया था और इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथ में ''मैं भी कार सेवक, मुझे भी गिरफ्तार करो।'' लिखा हुआ तख्तियां ली हुईं थीं। इन्ही नारों को कांग्रेस के आईटी प्रकोष्ठ ने कथित तौर पर बदल कर इन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। जिसके बाद भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक योगेन्द्र होडाघाट्टा ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen