पटना: मणिपुर हिसाब शिक्षक बहाली में बिहार सरकार की डोमिसाइल नीति के खिलाफ जाप कार्यकर्ताओं ने पटना के सचिवालय हाल्ट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता, नेता व जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने राजगीर से नई दिल्ली को जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस को करीब आधे घंटे तक सचिवालय हाल्ट पर रोक के रखा।
ट्रेन रोक ट्रेन के इंजन पर चढ़े प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने पटरी पर लेट गए। राजगीर से नई दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस को रोक कार्यकर्ता उसके इंजन पर चढ़ गए व लोको पायलट केबिन में भी घुसने का प्रयास किया है।
जाप कार्यकर्ताओं ने पहले सचिवालय हाल्ट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान रेल डीएसपी के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।
क्या कहा जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहां की महागठबंधन की सरकार को शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति को लागू करना चाहिए। डोमिसाइल नीति को बदल कर महागठबंधन की सरकार ने बिहार के युवाओं के साथ धोखा किया है। जब बिहार के युवाओं को अपने ही राज्य में नौकरी नही मिलेगी तो वो कहा जायेंगे। उन युवाओं का क्या होगा जो शिक्षक बनने की उम्मीद लिए बैठे है।
इसके साथ ही मणिपुर हिंसा पर पप्पू यादव ने कहा कि आप लोगों ने देखा कि कैसे मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार हुआ। पूरे वर्ल्ड में ऐसी घटना आज तक नहीं हुई थी। सामूहिक फासी की सजा होनी चाहिए और तत्काल प्रभाव से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए।
गोरखपुर के CCTV व्यवसायियों का दल ADITI INFOTECH के नेतृत्व में थाईलैंड रवाना।
हरेंद्र यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। मांझी के मुबारकपुर की घटना।
पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है साइक्लोन वायॅपर जॉय।
स्कूल ब्लॉक शकरपुर में सरस्वती पूजा धूम धाम से मनाई गयी।
दिव्या भारती 21 फिल्में कर टॉप एक्ट्रेस बनीं थीं।
आरएसएस मुख्यालय को उड़ाने की धमकी।
थाईलैंड टूर से लौटे गोरखपुर के सीसीटीवी व्यवसाई। हाई फोकस को दिया धन्यवाद।
चिकित्सकीय संस्थानों के डॉक्टरों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा।
Add DM to Home Screen