गोरखपुर में तेज गर्मी के कारण लोगों की मौत।


Death of people due to scorching heat.

गोरखपुर में लू और तेज धूप के कारण लोगों की मौतें बढ़ रही हैं। सोमवार को जिले में खेत में काम करने वाले किसान और अन्य लोगों की कई मौतें हुई। लू के कारण मौतों होने की आशंका जताई जा रही है। हालाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आ सकती है। जिला अस्पताल में तेज बुखार, उल्टी और दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। गर्मी के कारण मरीज इमरजेंसी में आते-आते बेहोश हो रहे हैं। डॉक्टर्स डिहाईड्रेशन को इसकी वजह बता रहे हैं। निगम अस्पताल और जिला अस्पताल में बेडों की कमी के चलते मरीजों की परेशानी बढ़ रही है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen