अधिक गर्मी और लू के कारण नवी मुंबई के खारघर में 13 लोगों की मौत हुई है। एक कार्यक्रम में सीएम एकनाथ शिंदे, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कई नेता सहित लाखों लोग शामिल हुए थे। फिर भी खारघर के मौसम विभाग में कोई लैब ना होने के कारण अलर्ट जारी नहीं हो पाया। 35 किलोमीटर दूर स्थित सांताक्रूज लैब के अनुसार खारघर का तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस था। लेकिन कार्यक्रम के दौरान यह तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था।
अत्यधिक तापमान के कारण लोगो की मौत।
