शुक्रवार को इटली के मिलान के कासा देई कोनियुगी वृद्धाश्रम में लगी आग से छह लोगों की मौत हुई और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हालाकि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। अग्निशमन कर्मियों के अनुसार दक्षिणी आवासीय इलाके में वृद्धाश्रम की पहली मंजिल के एक कमरे में लगभग 1:20 बजे आग लगी थी। दर्जनों लोगों को अग्निशमन अधिकारियों ने सुरक्षित बाहर निकाला और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। लेकिन आग की लपटों से दो लोगों की मौत हो गई और धुएं में दम घुटने से कई पीड़ितों की मौत हो गई है। 80 लोगों को अस्पताल ले जाया गया हैं, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई हैं। साथ ही 14 लोगों को गैर-जानलेवा चोटें आईं हैं और 65 लोगों को हल्की चोटें लगी थीं।
वृद्धाश्रम में लगी भीषण आग से मौत: छह लोगों की गई जान, दर्जनों घायल।
