यूपी और हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनावो में खेला, सपा और कांग्रेस विधायकों ने एनडीए उमीदवार को वोट डाला


Cross voting in UP Rajya Sabha elections, SP MLAs voted for NDA

राज्यसभा की 15 सीटों पर आज सुबह 9 बजे से वोटिंग जारी है। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, और कर्नाटक में मतदान हो रहा है। वोटिंग के बाद, शाम 5 बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू होगी, और रात तक नतीजे आने की उम्मीद है।उसी बीच, वोटिंग के दौरान यूपी में सपा के चीफ व्हिप और विधायक मनोज कुमार पांडे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। भाजपा ने उत्तर प्रदेश से 8वां प्रत्याशी संजय सेठ को उतारा है, जिससे सपा का गणित बिगड़ सकता है। दोपहर बाद, खबर आई कि यूपी में सपा के 7 विधायकों ने NDA को वोट दे दिया है।

हिमाचल में 10 कांग्रेस MLA के भाजपा के पक्ष में पाला बदलने की बात कही जा रही है। कर्नाटक में भाजपा विधायक एसटी सोमशेखर ने कांग्रेस उम्मीदवार को वोट दिया है, जिस पर भाजपा के चीफ व्हिप डोड्डनगौड़ा जी पाटिल ने कार्रवाई करने की धमकी दी।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen