प्रियंका गांधी और कमलनाथ पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस


Congress erupted after FIR on Priyanka Gandhi and Kamal Nath

मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ FIR होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए हैं। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही एमपी के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और केके मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पिछले ढाई साल में हुए ''घोटालों'' की एक सूची जारी करेगी, तब हम देखेंगे सरकार कितने लोगों पर मामला दर्ज करेंगी। दरअसल मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार पर 50 फीसदी कमीशन का आरोप को लगाने पर प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ भोपाल समेत अन्य जिलों में FIR दर्ज हुई है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen