बेगूसराय में घर में घुसकर सीओ को मारा चाकू: गंभीर हालत में चल रहा है इलाज। युवक गिरफ्तार।


CO stabbed the house by entering the house in Begusarai: Treatment is going on in critical condition. Youth arrested.

बखरी/बेगूसराय: बेगूसराय में एक युवक ने बखरी के CO शिवेंद्र कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में CO गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल CO का इलाज बखरी पीएचसी में चल रहा है बताया जा रहा है कि CO के शरीर पर युवक ने कई जगह चाकू से वार किया है।

घटना की सूचना मिलते हैं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहन कुमार(23) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि घटना से पूर्व युवक बहुत देर से उनके आवास के पास बैठा हुआ था। जैसे ही ड्राइवर और दूसरे लोग वहां से निकले, युवक घर में घुस गया और सीओ पर हमला कर दिया।

​​​​​घटना के विषय में क्या कहना है एसपी का

बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी मोहन ने सीओ के घर में घुसकर चाकू से हमला किया। उनके चेहरे, हाथ और कंधे पर कई जख्म के निशान हैं। सीओ पर हमले की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई, तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

एसपी ने बताया कि सीओ शिवेंद्र कुमार का तबादला गया जिले में हो गया है। हालाकि उन्होंने अभी तक अपना कार्यभार नहीं सौंपा है। इसी सिलसिले में वह अपने निजी आवास पर थे। इसी दौरान आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। फिलहाल बखरी पीएचसी में बखरी डीएसपी और थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद हैं। 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen