उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने दी चेतावनी, कहा समस्या का समाधान प्रशासन की होनी चाहिए प्राथमिकता


CM Yogi of Uttar Pradesh warns, said the solution to the problem should be the priority of the administration

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कहा की प्रदेश में जो भी आयोजन हो वह क़ानून के दायरे में रहकर हो, जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। रविवार को सीएम योगी ने लाल बहादुर शास्त्री भवन में ‘मुख्यमंत्री कमांड सेंटर’ का उद्धाटन और ‘सीएम डैशबोर्ड’ की शुरुआत करने के बाद लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि जब देश के अलग-अलग राज्यों में पर्व और त्योहार के मौक़े पर दंगे हो रहे थे तब उत्तर प्रदेश में शांति थी। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि जो भी आयोजन हो वह क़ानून के दायरे में रह कर किया जाए और जनता की सुरक्षा व समस्या का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। बता दें कि मुख्यमंत्री कमांड सेंटर और डैशबोर्ड बनाने का उद्देश्य डेटा एकत्र करने के साथ ही उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में तेज़ी लाना तथा आम जनमानस की समस्या का समयबद्ध समाधान करना है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बर्दाश्त नहीं की जाएगी, साथ ही ज़िले के अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि जनपद स्तर पर ही लोगो की समस्याओं का समाधान हो, ताकि लोगो को ज़्यादा भटकना ना पड़े।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen