चंद्रयान-3: अंतरिक्ष यात्रा का नया अध्याय शुरू, पृथ्वी कक्षा में लॉंच सफल


Chandrayaan-3: New chapter of space trip starts, Launch in Earth class successful

शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 2:35 बजे, चंद्रयान-3 ने अपनी ऐतिहासिक उड़ान भरी। इसी के साथ इसरो के तीसरे मून मिशन की शुरुआत हो चुकी है। इसरो के 642 टन के वजन वाला और 43.5 मीटर ऊँचे रॉकेट ‘एलवीएम3-एम4’ के साथ उड़ान भरी है। लॉंच के ठीक 16 मिनट बाद, 2 बज कर 50 मिनट पर लगभग 179 किमी की ऊँचाई पर चंद्रयान-3 यह रॉकेट से अलग हो गया। चंद्रयान को अब चंद्रमा तक पहुँचने में 40 दिन लगेंगे, और इस सफ़र के दौरान चंद्रयान 30,00,000 किमी से भी अधिक की दूरी तय करेगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर वैज्ञानिकों की भावना और प्रतिभा को सलाम करते हुए कहा कि  चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में नया अध्याय लिखा है। बता दें कि चंद्रयान-3, 23-24 अगस्त को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में अगर सफल होता है, तो अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद इस सूची में भारत चौथा देश बन जाएगा। 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen