Pकेंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) में सरकार ने बढ़ोतरी कर दी है। आज यानी 7 मार्च को हुई कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने 4% DA बढ़ाने का ऐलान किया है। यह 1 जनवरी 2024 से लागू होगा। DA बढ़ने के बाद कर्मचारियों का भत्ता 46% से बढ़कर 50% हो गया है।इसका फायदा करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को होगा। DA 46% से बढ़कर 50% होने के कारण अब मकान किराया भत्ता भी बढ़ जाएगा। इसे 27, 18 और 9% से बढ़ाकर 30, 20 और 10% किया जाएगा। ग्रेजुएटी सीमा भी 20 लाख से 25 लाख हो गई है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया की बढ़ोतरी से सरकार पर 12,868 करोड़ रुपए का बोझ आएगा। इससे पहले सरकार ने अक्टूबर 2023 में DA 4% बढ़ाकर 46% किया था। महंगाई भत्ता साल में दो बार जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है।
गोरखपुर के CCTV व्यवसायियों का दल ADITI INFOTECH के नेतृत्व में थाईलैंड रवाना।
हरेंद्र यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। मांझी के मुबारकपुर की घटना।
पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है साइक्लोन वायॅपर जॉय।
स्कूल ब्लॉक शकरपुर में सरस्वती पूजा धूम धाम से मनाई गयी।
दिव्या भारती 21 फिल्में कर टॉप एक्ट्रेस बनीं थीं।
आरएसएस मुख्यालय को उड़ाने की धमकी।
थाईलैंड टूर से लौटे गोरखपुर के सीसीटीवी व्यवसाई। हाई फोकस को दिया धन्यवाद।
चिकित्सकीय संस्थानों के डॉक्टरों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा।
Add DM to Home Screen