केजरीवाल के बंगले रिनोवेशन मामले की जांच अब CBI करेगी


CBI will now investigate Kejriwals bungalow renovation case

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन के मामले की अब सीबीआई जांच करेगी। 12 मई को उपराज्यपाल विनय सक्सेना को रिपोर्ट सौंपी गई थी, जिसमें बंगले के रेनोवेशन पर 52.71 करोड़ रुपए के खर्च का उल्लेख था। इसके बाद 18 जून को विजिलेंस डिपार्टमेंट ने PWD के 7 अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्हें 15 दिन के अंदर अपना जवाब देना था। AAP का दावा है कि इस मामले में भाजपा केजरीवाल के खिलाफ साजिश कर रही है  और वे आम आदमी की भलाई के लिए लड़ते रहेंगे।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen