स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम के जरिए भाजपा की लोकसभा चुनाव की रणनीति।


BJPs Lok Sabha elections through Swabhimaan Day program.

रविवार को दिल्ली में एनडीए में शामिल अपना दल द्वारा जन स्वाभिमान दिवस के रूप में सोनेलाल पटेल की जयंती मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष, और केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले और निषाद पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री संजय सिंह मौजूद रहेंगे। साथ ही प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी इसमें शिरकत करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अपना दल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के बड़े सियासी महत्व माना जा रहा हैं। इस कार्यक्रम के जरिए भाजपा उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों को अपने पाले में खींचने की कोशिश करेंगे।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen