पटना बिहार: गुरुवार को बिहार विधानसभा घेराव करने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं पर राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे के पास पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया। जिसमें कई भाजपा कार्यकर्ताओं को काफी चोटें आई। एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत भी हो गई। वही वाई श्रेणी की सुरक्षा घेरे के बाद भी महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की भी जमकर पिटाई हो गई।
हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता सुबह 11:00 गांधी मैदान पटना में उपस्थित हुए। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के अगुवाई में विधानसभा घेराव करने के लिए मार्च निकाला।
आंसू गैस के गोले दागे वह वाटर कैनन भी चलाएं
भाजपा प्रदर्शनकारी नीतीश सरकार मुर्दाबाद, तानाशाही नहीं चलेगी,नहीं चलेगी, के नारे लगाते हुए जैसे ही डाकबंगला चौराहे के पास पहुंचे। वहां पहले से ही तैनात पुलिस ने उनके ऊपर वाटर कैनन से पानी का छिड़काव शुरू कर दिया साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागे, व जमकर लाठियां चटकाई। जिसमें जहानाबाद से आए भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत हो गई। वही महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को काफी चोटें आई जिन का इलाज आईजीआईएमएस पटना में चल रहा है।
उसके बाद पुलिस ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, साहित कई अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को आरेस्ट कर लिया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।लाठीचार्ज के बाद बीजेपी नेता विधानसभा के आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं । भाजपा नेताओं ने लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को ब्लैक डे मनाने की घोषणा की है।
गोरखपुर के CCTV व्यवसायियों का दल ADITI INFOTECH के नेतृत्व में थाईलैंड रवाना।
हरेंद्र यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। मांझी के मुबारकपुर की घटना।
पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है साइक्लोन वायॅपर जॉय।
स्कूल ब्लॉक शकरपुर में सरस्वती पूजा धूम धाम से मनाई गयी।
दिव्या भारती 21 फिल्में कर टॉप एक्ट्रेस बनीं थीं।
आरएसएस मुख्यालय को उड़ाने की धमकी।
थाईलैंड टूर से लौटे गोरखपुर के सीसीटीवी व्यवसाई। हाई फोकस को दिया धन्यवाद।
चिकित्सकीय संस्थानों के डॉक्टरों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा।
Add DM to Home Screen