मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक भाजपा नेता ने नशे की हालत में आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करते हुए दिखाई दे रहा हैं। खबर के अनुसार कुबरी बाजार में मानसिक रूप से विक्षिप्त आदिवासी युवक पर प्रवेश शुक्ला ने नशे की हालत में पेशाब कर दी थी। आरोपी बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला का पूर्व विधायक प्रतिनिधि है। इस घटना पर कांग्रेस प्रदेश के अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से दोषी व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। यह मामला सामने आते ही भाजपा ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी से पल्ला झाड़ लिया और कहा की प्रवेश शुक्ला का भारतीय जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोपी पर एनएसए की जांच के आदेश दिया है। जिसके बाद बेहारी पुलिस थाना के पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एनएसए के तहत प्रवेश शुक्ला के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 और 504 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
आदिवासी युवक पर किए गए पेशाब के मामले में बीजेपी की सफाई।
गोरखपुर के CCTV व्यवसायियों का दल ADITI INFOTECH के नेतृत्व में थाईलैंड रवाना।
हरेंद्र यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। मांझी के मुबारकपुर की घटना।
पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है साइक्लोन वायॅपर जॉय।
स्कूल ब्लॉक शकरपुर में सरस्वती पूजा धूम धाम से मनाई गयी।
दिव्या भारती 21 फिल्में कर टॉप एक्ट्रेस बनीं थीं।
आरएसएस मुख्यालय को उड़ाने की धमकी।
थाईलैंड टूर से लौटे गोरखपुर के सीसीटीवी व्यवसाई। हाई फोकस को दिया धन्यवाद।
चिकित्सकीय संस्थानों के डॉक्टरों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा।
Add DM to Home Screen