भाजपा सांसद को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने की बेल याचिका मंजूर


BJP MP gets big relief, court approves bell petition

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष, बृजभूषण शरण सिंह जिन पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, उन यौन उत्पीड़न के मामलों में बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट में हुई सुनवाई में भाजपा सांसद के वकील ने अपनी दलीलें पेश करते हुए कहा कि चार्जशीट दाखिल होने के बावजूद सांसद की गिरफ्तारी नहीं हुई जिससे यह बात साबित होती है की इनके खिलाफ कोई सबूत या दावे नही हैं, जिस आधार पर इनको जमानत दी जानी चाहिए। जिस पर कोर्ट ने अपनी मंजूरी देते हुए भाजपा सांसद की बेल याचिका की अर्जी को अपनी स्वीकृति प्रदान की। आपको बता दें की राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान भाजपा सांसद स्वयं भारी सुरक्षा के बीच मौजूद थे। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को मुकर्रर की है l

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen