पटना बिहार: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान चौथे दिन भी विधानसभा में हंगामा हुआ। सदन के शुरू होते हैं बीजेपी विधायक बेल में पहुंच गए जिसके बाद मार्शल भी पहुंच गए हंगामा कर रहे बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा को मार्शल ने घसीटते हुए बाहर कर दिया बीजेपी विधायक कुमार शैलेंद्र को भी मार्शल आउट किया गया है।
भाजपा ने किया सदन से वाकआउट
जीवेश मिश्रा व कुमार शैलेंद्र को मार्शल आर्ट होने के बाद बीजेपी ने सदन से वाकआउट कर दिया। बिना विपक्ष के पहली बार मानसून सत्र में प्रश्नकाल पूरा हुआ। सीएम नीतीश कुमार भी सदन से निकल गए 12:45 तक सदन की कार्यवाही विपक्ष के बिना ही चली। इसके बाद अध्यक्ष ने सभा को 2:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
वकआउट से पहले विपक्ष ने तेजस्वी के इस्तीफे की मांग पर जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों ने कुर्सी पर चढ़कर नारेबाजी की, भाजपा विधायकों ने, सदन में तानाशाही नहीं चलेगी, गुंडागर्दी नहीं चलेगी, के नारे लगा रहे थे। सदन में भाजपा विधायक कुर्सियां खींचने की कोशिश भी कर रहे थे।
संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने सदन में कहा कि बीजेपी के लोग और संवैधानिक काम कर रहे हैं कुर्सियां पटकना सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करना है यह गलत बात है।
गोरखपुर के CCTV व्यवसायियों का दल ADITI INFOTECH के नेतृत्व में थाईलैंड रवाना।
हरेंद्र यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। मांझी के मुबारकपुर की घटना।
पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है साइक्लोन वायॅपर जॉय।
स्कूल ब्लॉक शकरपुर में सरस्वती पूजा धूम धाम से मनाई गयी।
दिव्या भारती 21 फिल्में कर टॉप एक्ट्रेस बनीं थीं।
आरएसएस मुख्यालय को उड़ाने की धमकी।
थाईलैंड टूर से लौटे गोरखपुर के सीसीटीवी व्यवसाई। हाई फोकस को दिया धन्यवाद।
चिकित्सकीय संस्थानों के डॉक्टरों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा।
Add DM to Home Screen