बिहार : पूर्णिया में रिश्ते तार - तार,छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या।


Bihar: Younger brother killed his elder brother.

बिहार के पूर्णिया जिले के दीवानगंज क्षेत्र में वहा के निवासी मनोज यादव की मंगलवार को हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार मनोज यादव और उनके छोटे भाई मंटू यादव के बीच किसी बात को लेकर एक बड़ा विवाद हुआ। जिसके बाद मनोज के छोटे भाई मंटू ने खुद को बचाने के लिए अपने ही भाई पर गोली चला कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मंटू यादव के पास पहले से ही अपराधिक इतिहास था। जो कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था। इस घटना के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस तत्परता से जांच में जुट हुई है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen