बिहार : कोचिंग से घर लौट रही छात्रा की हत्या।


Bihar: Murder of student returning home from coaching.

बिहार के समस्तीपुर जिले में शुक्रवार को कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही छात्रा की एक आरोपी ने हत्या कर दी है। मृतक छात्रा की पहचान शिवनाथपुर गांव के निवासी अर्जुन सिंह की पुत्री कोमल कुमारी के रूप में हुई है। मृतक छात्रा की सहेली अनुप्रिया के अनुसार वह दोनों इंटर की परीक्षा पास करने के बाद मेडिकल की तैयारी कर रही थीं। कोचिंग सेंटर से घर लौट रहे समय, चाय की दुकान से एक युवक उनके पास आया और कोमल पर फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दलसिंहसराय-सिंघिया पथ को जाम कर हंगामा करना शुरू किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई हैं।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen