पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी ने अपने ही कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया। और थोड़ी देर बाद एंटी करप्शन ब्यूरो भी एक्शन मोड पर आकर विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल पूरा मामला ये है विजय सिंगला पर अधिकारियों से एक फीसदी ठेके पर कमीशन की मांग करने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने की शिकायतें आ रही थी। और उनके खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद सीएम भगवंत मान ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया।