बजरंग पुनिया ने लौटाया पद्मश्री।


Bajrang Punia returned Padma Shri

बजरंग पूनिया ने पद्मश्री पुरस्कार वापस देने की घोषणा की है। रेसलर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्‌ठी लिखकर अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया।  चिट्ठी में उन्होंने बृजभूषण सिंह के खिलाफ उनके करीबी संजय सिंह की जीत का विरोध जताया है। इसके साथ ही, उन्होंने महिला पहलवानों के अपमान के खिलाफ भी आवाज उठाई है। बजरंग के साथ आरोप लगाने वाले अन्य पहलवानो में साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, और संगीता फोगाट भी हैं। एक दिन पहले ही संजय सिंह के कुश्ती संघ के अध्यक्ष बनने से नाराज साक्षी मलिक कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। बृजभूषण सिंह पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोप हैं, जो एक महिला पहलवान द्वारा किए गए हैं।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen