बजरंग पूनिया ने पद्मश्री सम्मान लौटाने का किया ऐलान, पीएम को लिखी चिट्टी।


Bajrang Poonia announced to return the Padma Shri honor, wrote a letter to PM.

पहलवान बजरंग पूनिया ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद का चुनाव बृजभूषण सिंह के करीबी के जीते जाने पर नाराज होकर पीएम मोदी को चिट्टी लिखते हुए अपना पद्मश्री सम्मान लौटाने का बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए अपनी चिट्टी में उन्होंने कहा की महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोपी बृजभूषण ने 21 दिसंबर को हुए कुश्ती संघ के चुनाव में कुश्ती का प्रबंधन करने वाली इकाई पर अपना दबदबा होने का दावा किया है। अपनी सुरक्षा के लिए कई महिला पहलवानों को कुश्ती तक छोड़नी पड़ रही है, इसलिए वह अपना यह पद्मश्री सम्मान लौटा रहे है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen