ढाई करोड़ रुपए ठगने के आरोप में अमीषा पटेल पर लगा 500 रुपए का जुर्माना।


Amisha Patel was fined 500 rupees for cheating two and a half crore rupees.

चेक बाउंस मामले में रांची सिविल कोर्ट ने अभिनेत्री अमीषा पटेल पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया है। इस केस की अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी। बता दें कि अमीषा पटेल पर देसी मैजिक फिल्म बनाने के नाम पर अजय सिंह से ढाई करोड़ रुपए ठगने का आरोप लगाया गया हैं। गवाह के तौर पर कंपनी के मैनेजर टिंकू सिंह कोर्ट में पेश हुए थे। पर अमीषा पटेल के वकील ने उनका क्रॉस एग्जामिनेशन नहीं किया और टाइम पिटीशन दे रहे थे। जिस वजह से कोर्ट ने जुर्माना लगाया है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen