कोटा में कोचिंग सेंटर पर लगा आरोप, छात्र की आत्महत्या के लिए ठहराया ज़िम्मेदार


Allegations on coaching center in Kota, responsible for students suicide

कोटा के महावीर नगर में शनिवार को आत्महत्या करने वाले 17 वर्षीय छात्र के परिजनों ने कोचिंग सेंटर के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कराई है। यूपी का रहने वाला छात्र पिछले दो महीने से कोटा में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहा था और पेइंग गेस्ट हाउस में रह रहा था। उसने शनिवार को सुबह अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। छात्र के भाई ने बताया की पिछले हफ़्ते क्लास में किसी लड़के के साथ झगड़ा करने के बाद उसे कोचिंग से निलंबित कर दिया गया। पीड़िता के भाई ने कोचिंग पर छोटी सी बात पर निलंबित करने का आरोप लगाया है और वही कोचिंग सेंटर का कहना है कि उन्होंने उसे निष्काशित नहीं बल्कि एक निश्चित समय के लिये निलंबित करा था, उसने ने केवल सहपाठियों के साथ बल्कि कर्मचारियों के साथ भी आक्रामक व्यवहार किया था। पुलिस ने कोचिंग सेंटर के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen