दिल्ली में 17 साल की लड़की पर एसिड अटैक


Acid attack on 17 year old girl in Delhi

दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में गुरुवार को 54 साल के एक आदमी ने 17 साल की लड़की पर एसिड फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद भी एसिड पी ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान प्रेम सिंह के रूप में की गई। पीड़ित मामूली रूप से झुलसी थी। इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रेम सिंह पर नाबालिग लड़की से रेप का आरोप था। इस मामले में वह जेल में बंद था। अपने घर पर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए 29 नवंबर को अंतरिम जमानत पर बाहर आया था।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen