पन्नू की हत्या की साजिश में आरोपी निखिल की सुप्रीम कोर्ट में अर्जी


Accused Nikhil applied in Supreme Court in a conspiracy to kill Pannu

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के आरोपी निखिल गुप्ता की ओर से उसके परिवार ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि निखिल को प्राग (चेक रिपब्लिक) की जेल में गैर कानूनी तरीके से कैद करके रखा गया है। जेल में उसे खाने के लिए जबरन सुअर और गाय का मीट दिया गया, जो हिंदू रीति रिवाजों के खिलाफ है।

उसने अधिकारियों को इस बारे में बताया भी, लेकिन उसे शाकाहारी खाना नहीं मिला। प्राग के अधिकारियों ने उससे कहा था कि अमेरिका की इजाजत के बिना वह किसी को भी फोन नहीं कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निखिल को पहली बार 19 जुलाई को भारतीय अधिकारी से संपर्क करने की इजाजत दी गई। तब तक उसकी गिरफ्तारी को 20 दिन हो चुके थे।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen