झरने में नहाने के दौरान दो इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स लापता।


Accident with two engineering students while bathing in the waterfall.

शनिवार को राजस्थान के रावतभाटा के पाड़ाझर झरने में नहाने गए दो इंजीनियरिंग स्टूडेंट पानी में डूब कर लापता हुए। पुलिस के अनुसार कोटा के राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के 20 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स पाड़ाझर झरने में घूमने आए थे। जिस दौरान रस्सी के सहारे सौरभ सियाग और लक्ष्य छापरवाल नाम के 2 स्टूडेंट्स झरने में नहाने उतरे थे। उसी समय एक लड़के के हाथ से रस्सी छूट गई और दूसरा लड़का उसे बचाने गया। लेकिन दोनों पानी में डूब कर गायब हो चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। लेकिन उनको कोई सुराख नहीं मिला।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen