बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हादसा।


Accident at Bengaluru Airport.

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हुई एक हादसे में 10 लोग घायल हो चुके हैं। खबर के अनुसार रविवार सुबह सवा पांच बजे बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 17 लोग शटल बस में सवार होकर टर्मिनल एक से टर्मिनल दो जा रहे थे। जिस दौरान बस टर्मिनल दो के पास मौजूद एक खंभे से टकरा गई और उसमें सवार 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। बस में सवार 17 यात्रियों में से 15 यात्री और दो क्रू सदस्य थे। बेंगलुरु एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार बस ऑपरेटर के साथ मिलकर घटना की जांच की जा रही है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen