बेलारूस की स्थानीय अदालत ने तस्करी, वित्तपोषण और लोक व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियां करने के मामले में साल 2022 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और मशहूर मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की को 10 साल कैद की सजा सुनाई और 65 हजार यूएस डॉलर का जुर्माना भी लगाया है। एलेस बियालियात्स्की एक लोकतंत्र समर्थक हैं। साल 2020 में लुकाशेंकों सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेते समय बियालियात्स्की को गिरफ्तार किया गया था।
बेलारूस में एक लोकतंत्र समर्थक को मिली सजा।
