जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद पत्थरबाजी की घटना में 91% की कमी।


91% valley stone pelting incidents after Article 370 removed

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद पत्थरबाजी की घटनाएं 91% कम हो गई हैं। 2015 से 2019 के दौरान ऐसी 5063 घटनाएं हुई थीं, जबकि 2019 से 2023 तक महज 434 घटनाएं सामने आईं।

वहीं, आतंकियों और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी में 5 गुना बढ़ोतरी हुई है। 2015 से 2019 के बीच 4 सालों में 427 आतंकी और 2019 से 2023 के बीच 2327 आतंकी गिरफ्तार किए गए।

दरअसल, जम्म-कश्मीर पुलिस ने आर्टिकल 370 हटने से पहले के और बाद के 4 सालों में हुई आपराधिक घटनाओं का डेटा जारी किया है। केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को स्पेशल दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को हटा दिया था।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen