हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और अभिनेत्री 52 वर्षीय जेनिफर लोपेज अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अभिनेता बेन अफ्लेक के साथ रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब आखिरकार जेनिफर लोपेज ने अमेरिका के शहर लॉस वेगास में 52 वर्षीय बॉयफ्रेंड बेन एफ्लेक के साथ शादी कर ही ली। खबरों के मुताबिक इन्होंने नेवादा से अपना मैरिज लाइसेंस भी कलेक्ट कर लिया है। जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक एक दूसरे को सन् 2002 से डेट कर रहे थे, जिसके कुछ समय बाद इन्होंने सगाई भी कर ली थी, लेकिन सगाई के 2 साल बाद इन दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। हालांकि, अब 20 साल बाद दोनों ने बीते शनिवार एक-दूसरे को फिर से अपने जीवनसाथी के रूप में चुन लिया है। सोशल मीडिया इनकी शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
सगाई के 20 साल बाद जेनिफर लोपेज ने बेन एफ्लेक संग रचाई शादी।
