दिल्ली में कोहरे से 170 फ्लाइट्स प्रभावित।


170 flights affected by fog in Delhi

देश के 17 राज्यों में बुधवार को सुबह कोहरे के साथ हुई। दिल्ली में पारा 4°C दर्ज किया गया। यहां पर हवाई और रेल यातायात प्रभावित है। दिल्ली एयरपोर्ट पर 170 फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। इनमें दोनों डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स शामिल हैं। दिल्ली पहुंचने वाली 20 ट्रेन भी देरी से चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली NCR, हरियाणा, पंजाब में 18 जनवरी तक घने कोहरा और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी और इसलिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। UP-बिहार में भी 18 जनवरी तक शीतलहर और कोहरे के लिए अलर्ट जारी है। MP और उत्तराखंड में 17 जनवरी को कोहरा रहने का अनुमान है। सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश सहित नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में कोहरे के साथ-साथ आज बारिश की संभावना जताई जा रही है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen