इंद्रप्रस्थ गैस के शेयर में आई 11% की गिरावट।


11% declines in Indraprastha gas shares

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के शेयर में 11.94% की गिरावट देखने को मिली। कंपनी का शेयर 54.65 अंक की गिरावट के साथ 403 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। शेयर का 52 वीक हाई 450 और लो 400 रुपए है।  दरअसल, दिल्ली सरकार ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को अंतिम मंजूरी के लिए LG के पास भेजा है। पॉलिसी के अनुसार, अगले 6 महीनों में दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल में 5% बढ़ोतरी हासिल करने की योजना बना रही है। इसी के चलते ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने स्टॉक को डाउनग्रेड करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 25 से IGL की टोटल सेल्स 30% प्रभावित हो सकती है, जिसके बाद से शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen