मोदी उपनाम टिप्पणी के खिलाफ मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इनकार करते हुए गुजरात हाई कोर्ट ने सत्र न्यायालय के आदेश को बरकरार रखा।गुजरात हाई कोर्ट के अनुसार ट्रायल कोर्ट का दोषी ठहराने का आदेश उचित है। उस पर हस्तक्षेप नहीं करनी चाहिए।इसलिए आवेदन को खारिज किया जाता है। राहुल गांधी के खिलाफ 10 आपराधिक मामले लंबित हैं। कैंब्रिज में वीर सावरकर को लेकर उनके लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों के कारण एक शिकायत तो वीर सावरकर के पोते ने भी पुणे में दर्ज करा रखी है। हाई कोर्ट से मिली इस आदेश के बाद फिलहाल राहुल को संसद से दूर ही रहना होगा। कांग्रेस पार्टी अब इस फैसले को को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। बता दें कि 13 अप्रैल, 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि सभी चोरों का समान उपनाम मोदी ही क्यों होता है? जिसके बाद भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था और 23 मार्च को सूरत की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने भारतीय दंड संहिता की 499 और 500 के तहत दोषी ठहरा कर उन्हें दो साल सजा सुनाई गई थी और उन्हें संसद की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया था।
10 केस लंबित: सावरकर पर भी ऐसे ही बोलते हैं, राहुल को उच्च न्यायालय की सलाह।
गोरखपुर के CCTV व्यवसायियों का दल ADITI INFOTECH के नेतृत्व में थाईलैंड रवाना।
हरेंद्र यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। मांझी के मुबारकपुर की घटना।
पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है साइक्लोन वायॅपर जॉय।
स्कूल ब्लॉक शकरपुर में सरस्वती पूजा धूम धाम से मनाई गयी।
दिव्या भारती 21 फिल्में कर टॉप एक्ट्रेस बनीं थीं।
आरएसएस मुख्यालय को उड़ाने की धमकी।
थाईलैंड टूर से लौटे गोरखपुर के सीसीटीवी व्यवसाई। हाई फोकस को दिया धन्यवाद।
चिकित्सकीय संस्थानों के डॉक्टरों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा।
Add DM to Home Screen