गुरुवार शाम को सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी ने मृतक डॉ. घनश्याम तिवारी के घर पहुंच कर उनकी पत्नी निशा तिवारी से मुलाकात की। जिस दौरान मृतक डॉक्टर की पत्नी उन पर भड़क गईं। निशा तिवारी के अनुसार, उन्हे अब सरकारी लोगों की राम कहानी नहीं सुनानी है। योगी जी एनकाउंटर करवाते हैं, लेकीन उनके पति का हत्यारा पावरफुल है इसलिए उसे बचाया जा रहा हैं। यहां तक कि पुलिस भी आरोपी को खुद पकड़ नहीं पाई। आरोपी ने खुद सरेंडर किया था। DM-SDM सभी ने उनको 1 करोड़ रुपए और नौकरी देने की बात कही थी, लेकीन उन्हे 10 लाख रुपए देकर छोड़ दिया गया। अब तक न ही उनके पति को इंसाफ मिला, न ही उनकी मांगें पूरी हुईं।
Add DM to Home Screen