सुलतानपुर में पुलिस की मुठभेड़ में गोवंश का तस्कर गंभीर रूप से घायल।


The smuggler of the cow dynasty seriously injured in a police encounter in Sultanpur.

सुलतानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से एक गोवंश का तस्कर घायल हुआ है। पुलिस ने तस्कर के पास से तमंचा और चाकू बरामद किए थे। खबर के अनुसार शुक्रवार को महमूदपुर सेमरी गांव में ग्रामीण को एक घर के बाहर झाड़ियों में चार गोवंशों के अवशेष दिखाई दिए थे। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही सेमरी चौकी इंचार्ज केसी यादव ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू किया और घटनास्थल के पास एक व्यक्ति के घर पर पहुंची। घर से मांस का एक टुकड़ा और कुछ हथियार मिलने पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाने ले जाते समय गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को जमकर पीटा, भीड़ को नियंत्रित करते दौरान आरोपी को एक गोली लग गई। गो हत्या की सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने मौके पहुंच कर जमकर हंगामा काटा।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen