बार अध्यक्ष का नया फैसला, पंजीकृत मुंशी तथा अधिवक्ता ही तहसील परिसर में बैठ सकेंगे।


The new decision of the bar president, registered scribe and advocates will be able to sit in the tehsil campus.

अब से पंजीकृत मुंशी तथा अधिवक्ता ही सुल्तानपुर के लंभुआ तहसील परिसर में बैठ सकेंगे। बार अध्यक्ष गणेश प्रसाद पाण्डेय एवं सचिव राजेश सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, कई दिनों से उन्हे शिकायत मिल रही थी की बिना पंजीकृत अधिवक्ता और मुंशी तहसील परिसर में आकर अधिवक्ता तख्ते पर बैठने के साथ साथ वादकारियों को भ्रमित करने का काम कर रहे थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार से ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी लोगों से सचिव ने अपने कागजात कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen