पेट्रोलिंग कर रही यूपीडा की गाड़ी को एंबुलेंस ने मारी टक्कर, दो की मौत।


The ambulance collided with the patrolling UPDA car, two killed.

सुल्तानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग कर रही यूपीडा की गाड़ी को तेज रफ्तार आ रही एक एंबुलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद यूपीडा वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और यूपीडा वाहन में सवार एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंचे दूसरी यूपीडा वाहन ने घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर पहुंचाया और क्रेन की मदद से यूपीडा के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाया। बता दें कि मृतक की पहचान अब तक नही हो पाई है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen