अक्टूबर महीने में सुल्तानपुर में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ था, जहा एक युवक अवैध तमंचे से फायर करते हुए देखा गया था। युवक की पहचान मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में स्थित शाहपुर लपटा निवासी 22 वर्षीय सचिन शुक्ल के रूप में हुई थी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी युवक के तलाश में जुटी हुई थी। जिसके बाद गुरुवार दोपहर कलावती गर्ल्स पीजी कॉलेज के बगल में स्थित बाग के पास आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से पुलिस ने अवैध तमंचा भी बरामद किया है।
सुल्तानपुर : वीडियो में अवैध हथियार दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार।
Add DM to Home Screen