दस दिन पूर्व भाजपा जिला मंत्री राजेश सिंह पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को सुल्तानपुर के अखंडनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजानगर जगदीशपुर निवासी शुभम दुबे, कटसारी निवासी शिवेंद्र सिंह और मालापुर निवासी रजनीश के रूप में हुई है। उनमे से एक आरोपी सारिम की तलाश में अब भी पुलिस जुटी हुई है। एसपी बर्मा से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शुभम पर 15 मामले दर्ज हैं और कुछ दिनों पहले ही वह जेल की सजा खत्म कर बाहर आया था।
सुल्तानपुर : भाजपा जिला मंत्री पर हमले के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार।
Add DM to Home Screen