चार माह पूर्व सुल्तानपुर के गौरीगंज थाने के पुलिस द्वारा सीज की गई टाटा मोटर्स ट्रक की चेचिस बॉडी रिलीज करने की याचिका को कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट साइमा सिद्दीकी जर्रार आलम ने खारिज कर दी है। अधिवक्ता रणशेर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, 31 मई को विनोद पांडेय नाम के एक आदमी को एजेंसी में बिक्री के लिए ले जा रही टाटा मोटर्स ट्रक की चेचिस बॉडी ने टक्कर मार दी थी, जिस दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया।
सुलतानपुर: कोर्ट ने टाटा मोटर्स ट्रक की चेचिस बॉडी रिलीज करने से इनकार किया।
Add DM to Home Screen