सुल्तानपुर : 20 साल पुराने केस को लेकर भाजपा विधायक और उनके भाई को कोर्ट ने दी जमानत।


Sultanpur: The court granted bail to the BJP MLA and his brother regarding the 20 -year -old case.

सुल्तानपुर के MP/MLA कोर्ट ने 20 साल पुराने एक मामले को लेकर भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री विनोद सिंह और उनके भाई अरविंद सिंह को जमानत दे दी है। 25 सितंबर को अब इस मामले की अगली सुनवाई होगी। बता दें कि यह मामला सन 2004 का है। उस समय विनोद सिंह कमला नेहरू सामाजिक विज्ञान एवं संस्थान के प्रबंधक हुआ करते थे और तब कॉलेज में पढ़ाने वाले रीडर बीपी सिंह ने आरोप लगाया था कि विनोद सिंह और उनके भाई अरविंद सिंह कॉलेज के साथ-साथ अपने फार्मेसी कॉलेज में भी पढ़ाने के लिए उन पर दबाव बना रहे हैं। उनके इनकार करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की थी। उसी मामले को लेकर आज दोनों को जमानत मिल चुकी हैं।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen