सुल्तानपुर मुंशीगंज थाना क्षेत्र में स्थित हरिहरपुर में धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गौरव दुबे की जमानत न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह यादव ने मंजूर की है। खबर के अनुसार, आरोपी के वकील रणशेर सिंह ने बताया कि बीते छह जुलाई को अन्य सह आरोपियों के साथ दुर्योधन पर हमला किया गया था, जिनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया गया था। साथ ही दोनों पक्षों के बीच पहले से भूमि विवाद चलता आ रहा हैं, जिसकी रंजिश में यह मुक़दमा दर्ज कराया गया है। इन्ही साक्ष्य और तर्कों के आधार पर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।
सुल्तानपुर : जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को मिली जमानत।
Add DM to Home Screen